गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव के लिए किया टीकाकरण

पयागपुर/बहराइच। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच डॉ संजय कुमार शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों पर चलाए जा रहे स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण कैंपेन अभियान में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के 10 और 16 साल के बच्चों को टीडी की वैक्सीन लगाई गई ताकि बच्चों को जानलेवा घातक बीमारी टेटनस और डिप्थीरिया से बचाया जा सके । इस दौरान सीएचसी पयागपुर अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार 40 स्कूलों में ये अभियान चलाया गया है। शीघ्र ही शत प्रतिशत पूर्ण टीडी टीकाकरण कराया जाएगा। यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा । इसमें प्राइवेट और सरकारी स्कूलों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। सोमवार को ब्लाक स्तरीय पर्यवेक्षक टीम पवन कुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनीष द्विवेदी बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल द्वारा इंदिरा मेमोरियल इंटर कॉलेज , मामराज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नूरपुर, कौशलेंद्र विक्रम सिंह इंटर कालेज पयागपुर का टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया गया और अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भी स्कूलों को देखा गया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्री प्रकाश पटेल,वर्षा गौतम, रणजीत सिंह का पूरा सहयोग मिला उन्होंने लक्षित समूह के सभी बच्चों का टीडी टीकाकरण कराया और कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!