गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने किया ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना का भव्य शुभारंभ

सेवा भावना व मानव कल्याण के संकल्प को साकार करता हैं निरंकारी मिशन- गोविंद

सिद्धार्थनगर। संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ रविवार को बैकुंठ धाम से हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद माधव ने जमुआर नदी के छठ घाट पर झाड़ू लगाकर किया। नपा अध्यक्ष ने कहा इसका उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हैं। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। संत निरंकारी मंडल के मुखी डा. राजाराम यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह वृहद अभियान देशभर में चलाया जा रहा हैं। इस महाअभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है, जो समाज को जागरूकता, सेवा और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर डा सुनील श्रीवास्तव, राम औतार मौर्या, साधना, सुमन, रेखा, प्रेम पासवान, राम प्यारे, राम सुमेर, बृजमोहन, राजेश, संतराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!