बड़े धूमधाम के साथ वन प्रभाग श्रावस्ती रेंज तालाब बघेल पयागपुर में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। बहराइच जिले में तालाब बघेल पयागपुर स्थित वन प्रभाग श्रावस्ती रेंज पयागपुर में नव आगंतुक रेंजर विनोद कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया तत्पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान भी गया गया जिसके सम्मान में सभी लोग खड़े हुए। नवागंतुक रेंजर विनोद कुमार ने उपस्थित सभी वन प्रभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति संकल्प दिलाया कि सभी लोग मिलकर राष्ट्र हित में हमेशा कार्य करें और देश को आगे बढ़ाएं तथा वन संपदा की हर तरीके से सुरक्षा करें जिससे पर्यावरण हमेशा सही बना रहे। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी लोग दृढ़ संकल्पित हैं ताकि मानव के हितों की रक्षा हो सके। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर योगेंद्र प्रताप यादव और वन दरोगा, वाचर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





