मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 को करेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद के कांग्रेस जन आगामी कल 17फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव करने हेतु लखनऊ जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने बताया कि कल दिनांक 17 फरवरी को होने वाले विधानसभा घेराव में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) सहित कई दिग्गज नेता भाग लेकर जहां मनरेगा बचाओ आंदोलन का मुद्दा उठाएंगे वहीं प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं जंगलराज , भारतीय संविधान पर हो रहे हमले , छात्रों, युवाओं, किसानों मजदूरों महिलाओं की ज्वलंत मुद्दे पर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार से सवाल जबाब करेंगे। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने घेराव की सफलता के लिए अवधराम पासवान, शिवसागर वर्मा वहीद खान नवल कुमार मिश्रा गोरे, राशिद अली को मिहींपुरवा, डाक्टर एम सिद्दीकी,बद्री सिंह बृजेश पाण्डेय को नवाबगंज, इस्लाम अली, लक्ष्मी देवी विकास तिवारी को बलहा,प्रमोद गुप्ता, एहसान वारिस शरीफ खान मूलचंद राव को शिवपुर, आशुतोष मिश्रा धर्मेंद्र चौधरी मुस्तकीम सलमानी को महसी,राम भजन त्रिवेदी विष्णु यादव मालती पासवान को तेजवापुर,राम मोहन यादव राजन तिवारी, रमन गौड़ को फखरपुर , नदीम अहमद ,विश्व पाल सिंह सबीब शेख को कैसरगंज , विशुन कुमार यादव अनंगपाल सिंह रियाजउद्दीन सतेन्द्र मोहन श्रीवास्तव को जरवल, सादात अहमद, कैलाश भास्कर राम नरेश यादव राम ध्यान मौर्य को रिसिया,जगत राम चौहान, मुस्तफा राजू,मुने पासवान को चित्तौरा, स्वदेश कुमार सिंह इशारत खान संतोष कुमार निर्मल कृष्ण मुरारी त्रिपाठी को हुजूरपुर,नसीम इदरीशी लायकराम तिवारी नंद कुमार रावत को पयागपुर तथा नरेंद्र शास्त्री,श्याम पाठक उमेश तिवारी को विशेश्वरगंज की जिम्मेदारी देकर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों को लखनऊ पहुंचने हेतु पुरजोर तरीके से अपील की है।




