गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम को शिकायत पत्र देकर न्यू बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर पर किया कार्यवाही की मांग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत बढ़नी में धड़ल्ले से एक डॉक्टर की डिग्री पर कई डायग्नोस्टिक/ अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर स्वास्थ्य विभाग के मिली भगत से संचालित हो रहे हैं। वहीं शिकायतकर्ता ने डीएम सिद्धार्थनगर डा0 राजा गणपति आर0 से न्यू बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर बढ़नी के खिलाफ शिकायत किया है। शिकायतकर्ता ने डीएम को बताया कि रजिस्ट्रेशन डाक्टर सौरभ गुप्ता के नाम पर किन्तु कई डायग्नोस्टिक/अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर उसी डाक्टर के नाम से संचालित हो रहा है। वहीं न्यू बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर बढ़नी में आप्रशिक्षित व्यक्ति हबीब खान द्वारा सोनोग्राफी कर रहा था, जिसका विडियो प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता ने नगर पंचायत बढ़नी चौराहे पर स्थित न्यू बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर सहित जिले में कई डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालित हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ0 सौरभ गुप्ता की डिग्री पर सिद्धार्थनगर के बढ़नी, इटवा, बेवा सहित पचपेड़वा व बलरामपुर में कई सेन्टर संचालित हो रहे हैं। जनपद सिद्धार्थनगर में ज्यादातर डायग्नोस्टिक सेन्टर व पैथोलॉजी सेन्टर पर योग्य डाक्टर नहीं बैठते हैं, लेकिन इन सेन्टरों पर फर्जी तरीके से संचालित हो रहा है। जो दुखद और जानलेवा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने डीएम से शिकायत कर डॉ0 सौरभ गुप्ता और सोनोग्राफी करने वाले हबीब खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!