गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : इस बार जनता साईकिल के पुर्जे खोलेंगी,जगदम्बिका पाल को विजयी बनाने की अपील – केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। छठे चरण में होने वाले डुमरियागंज लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके चलते जिले में वीआईपी मूवमेंट बढ़ गई है और प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा के बड़े नेता लगातार जनसभा कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के कपिलवस्तु विधान सभा के बर्डपुर में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे और जनसभा को सम्बोधित किया और कहा कि इस बार जनता साईकिल के पुर्जे खोलेंगी और भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल जी उसे पार्सल करेंगे। पूर्ववर्ती सपा बसपा व कांग्रेस सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी तब जनता के लिए कुछ किया नही और आज बड़ी-बड़ी डींगे मार रहे हैं। सपा पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा कि अगर सपा का झंडा लगाकर कोई गाड़ी में चलता था तो ऐसा लगता था कि कोई गुंडा ही बैठा है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा की साइकिल ध्वस्त होगी पुर्जे पुर्जे बिखर जाएंगे और कांग्रेस बुरी तरह पराजित होगी। 2024 के चुनाव में भाजपा 400 का आंकड़ा पार करके सरकार बनायेगी। भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्ष चिंतित है, जो देश को बेचना चाहते हैं और आम जनता के हक पर डाका डालना चाहते हैं, लेकिन, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा है, जो कहा है, वो किया। दूसरी तरफ कट्टर बेईमान लोगों का समूह है, जिन्होंने 12 लाख करोड़ रुपए की लूट की है, जिनमें से कुछ जेल में हैं और कुछ टेम्पररी बेल पर हैं। सपा के शासनकाल में गुंडों की भरमार थी। अगर सपा का झंडा लगाकर कोई गाड़ी में चलता था तो ऐसा लगता था कि कोई गुंडा ही बैठा है।

जब अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तो अखिलेश यादव को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन, वह अयोध्या में नहीं पहुंचे। जबकि, माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच गए। इससे ऐसा सिद्ध होता है कि यह लोग देश को बांटना चाहते हैं। लेकिन, मोदी सरकार ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली में भी बुरी तरह पराजित हो रही है। अमेठी में प्रियंका गांधी का सहानुभूति वाला स्वांग काम नहीं आया है। इस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करके अपनी सरकार बनाएगी और पूरा देश विकास की तरफ अग्रसर होगा। भाजपा इस बार खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शासनकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, जो एक ऐतिहासिक कदम है। इस मौके पर सांसद प्रत्याशी जगदम्बिका पाल, उपेंद्र सिंह, कपिलवस्तु (सदर) विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, गोविंद माधव, फतेबहादुर सिंह, विपिन सिंह, तेजू विश्कर्मा, बजरंगी गोस्वामी, ओमकार पाण्डेय, आशीष शुक्ला, मेजर सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button