उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
साइबर ठगों से पुलिस ने दिलाया पैसा

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन में ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद दो हजार रुपये गंवाने वाले का पैसा पुलिस ने वापस कराया। लोटन कोतवाली क्षेत्र के अमहट निवासी विनय कुमार चौबे से नौकरी के नाम पर साइबर ठगों ने ले लिया। जब उन्हें लगा कि वह साइबर ठगों के शिकार हो गए तो उन्होंने लोटन पुलिस को तहरीर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद वह मामले को लेकर गंभीर हुए और 12 घंटे के भीतर पैसा वापस कराया।




