गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

ब्लाक सभागार में ग्रामीणो में हुआ घरौनी का वितरण

रेहराबाजार/बलरामपुर ।रेहरा बाजार ब्लाक सभागार में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी अभिलेख घरौनी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, तहसीलदार उतरौला, बीडीओ रेहरा बाजार ने योजना के लाभार्थियों को घरौनियां वितरित कीं। इस दौरान 51 लोगों को घरौनी वितरित की गई। मुख्य अथिति ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि गांवों में छोटी-छोटी बातों पर भूमि संबंधी विवादों को बहुत नजदीक से देखा है। अब इस तरह के विवादों में कमी आएगी और गांव का विकास भी होगा। संपत्ति कार्ड ग्रामीण निवासियों को उनकी भूमि पर कानूनी अधिकार प्रदान करता हैं. यह न केवल बैंक ऋण प्राप्त करने में मदद करता है, बल्कि भूमि विवादों को कम करने और महिलाओं को संपत्ति में उनके अधिकार सुरक्षित करने में भी सहायक है. इसके माध्यम से ग्रामीण समुदायों में वित्तीय समावेशन और सतत विकास को प्रोत्साहित किया गया है.इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता व नशामुक्ति की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सब का कर्तव्य है हम इस देश को स्वच्छ रखें अपने मोहल्ले को स्वच्छ रखें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है और आप देखते हैं इस देश का युवा नशे की तरफ बहुत ज्यादा बढ़ रहा है और नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई है।इस अवसर पर एडीओ पंचायत इरफानुल्लाह खान ,असदुल्लाह, अवनीश सिंह, आनंद प्रताप सिंह, दिनेश सिं, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!