गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बेतर तीब तरीके से ओवरलोडिंग कर वाहन चालक भर रहे सड़क पर तेज गति से फर्राटा

बहराइच। ओवर लोडिंग गाड़ियां बगैर किसी भय के फर्राटा भर रही हैं इनके ऊपर प्रशासन की नजर नहीं जाती और ना ही इनके ऊपर आरटीओ प्रशासन व कानून का डर दिखाई पड़ रहा है वाहन चालक सरेआम ओवरलोडिंग गाड़ी कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही से ओवर लोडिंग गाड़ियां आम जनमानस के जान की दुश्मन बन गई है तथा वाहन चालक चंद पैसों के कारण गाड़ियों पर ओवर लोडिंग करते है। ऐसा ही दृश्य जनपद बहराइच के नानपारा लखीमपुर मार्ग गूढ़ चौराहा और गूढ़ चौराहा से लिंक मार्गों का है वहीं बीते महीने में वाहन चालक की लापरवाही और गन्ना ओवरलोड गाड़ी के चलते बड़ी दुर्घटना लखीमपुर खीरी में घटित हुई थी फिर भी इससे प्रशासन ने कोई सीख नहीं लिया। यातायात व आरटीओ और पुलिस भी ओवर लोडिंग गाड़ियों से अनजान बनी हुई है। मिली जानकारी अनुसार ऐसे में छोटी गाड़ियों का आरटीओ व यातायात और पुलिस चौक चौराहों से चालान करती है मगर बड़ी गाड़ियों के ऊपर ओवर लोडिंग की पाबंदी लगाने में कामयाब क्यों नहीं होती है यह एक यक्ष प्रश्न है। बड़े वाहन ओवर लोडिंग कर फर्राटा भर रहे हैं आखिर में जब कोई बड़ी घटना घट जाएगी तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। जिला प्रशासन को बेतर तीब तरीके से ओवरलोडिंग कर तेज गति से फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के ऊपर जरूर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि वह भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न कर सकें। अब देखना है कि ऐसे ओवरलोडिंग करने वाले गाड़ियों के वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही होगी या इसे ऐसे ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!