नालियां जाम, मच्छर और बदबू से परेशान ग्रामीण सफाई कर्मी लापरवाह

सिद्धार्थ नगर। खुनियांव विकासखंड में स्थित ग्राम सभा बरगदवा पूर्वी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांव की मुख्य सड़क की नालियां जाम पड़ी हैं। ग्राम प्रधान अब्दुल समा और सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े हुए हैं। गांव की नालियों इस प्रकार क्षतिग्रस्त है कि पानी का जमा रहना स्वाभाविक है मौसम परिवर्तन के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। जाम नालियों से निकलने वाली बदबू और मच्छरों के कारण ग्रामवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब बुद्ध का संदेश की टीम ने स्थानीय लोगों के मालती देवी, मेवालाल,ध्रुवचंद चौधरी, नंदलाल विश्वकर्मा, वाजिद अली और संतराम आदि से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि नालियों की सफाई नहीं होने से गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है और बदबू फैल जाती है। ग्राम में कार्यरत सफाई कर्मी ग्राम सभा की स्थिति देखने तक नहीं आते। इस मामले में जब खंड विकास अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वे उपलब्ध नहीं हुए।




