उत्तर प्रदेशबलरामपुर
सुखरामपुर गांव में हैंडपंप मरम्मत घोटाले की जांच करवाने की मांग

बलरामपुर। तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम सुखरामपुर में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों में घोटाले की शिकायत वार्ड सदस्य आबिद हुसैन ने मुख्यमंत्री को लिखे शिकायती पत्र में किया है, आबिद हुसैन ने कहा कि गांव सुखरामपुर में सीसी रोड हो या सी सी टीवी कैमरा लगवाने या हैंड पंप रिबोर में बड़े पैमाने पर घोटाला ग्राम प्रधान द्वारा किया गया है,इस बारे में पंचायत सचिव उदय राज ने बताया कि एक हैंड पंप कोई खोल लिया था उसको लगवाया जा रहा है बाकी गांव में हमारे कार्यकाल में ऐसी कोई शिकायत नहीं है। वही इस बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आदिल ने बताया कि यह चुनावी रंजिश है सीसी टीवी रिचार्ज नही हुआ है,बच्चो से मारपीट हुआ था उसका मुकदमा भी उन्होंने हमारे ऊपर दर्ज करवाया है।




