गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बारह रवीअव्वल बडे ही अकीदत के साथ मनाया गया

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में बारह रवीअव्वल बडे ही अकीदत के साथ मनाया गया। हजरत साहब की तारीखे पैदाइश के मौके पर अकीदतमन्दों ने जूलूस निकाला और मोहम्मद साहब को याद किया। सैदाइयों ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में एक बडा जूलूस निकाला गया। बेवा चौराहे पर एकत्र हुये लोग सडकों पर जुलूस की शक्ल में उतरे। जुलूस में भारी संख्या में वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोग भी शामिल हुए। जूलूस की अगवाई कर रहे गरीब नवाब के सदर मौलाना मकसूद अकरम पिछले कई वर्षों से ये जुलूस निकाला जाता है क्योंकि आज ही के दिन मुसलमानो के आखिरी पैगम्बर मोहम्म्द साहब की पैदाइश हुई थी और उन्होंने पूरी दुनिया में अमन व आपसी एकता बनाये रखने का पैगाम दिया था। यही वजह है कि यह दिन इस्लाम को मानने वालो के लिये बेहद खास होता है। जुलुसे मोहम्मदी का खास पैगाम यह है कि इस दिन को मुसलमान ईद की तरह मनाता है और एक ही बात का पैगाम देता है कि हम हर धर्म के जज्बात का ख्याल रखते है भाई और हम अपने मुल्क से मोहब्बत करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!