ढेला बाबा ने नगर पालिका परिषद में स्वच्छता को लेकर नगरवासियों को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में अध्यक्ष गोविंद माधव जी, अधिशासी अधिकारी अजय सिंह जी के द्वारा फ़िल्म अभिनेता सी पी भट्ट “ढेला बाबा “एवं सहयोग वेलफेयर सोसाइटी के नुक्कड़ टीम के माध्यम से सिद्धार्थनगर पालिका परिषद के वार्ड वाल्मीकि नगर, आफिसर्स कालोनी, सिंहेश्वरीपुरम, तिलकनगर, परशुरामनगर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों को जागरूक किया गया लोगो से अपील की गई कि कूड़ा कूड़ेदान में डाले,नालियो को साफ़ रखें,सड़को पे गंदगी कचरा ना फैलाए ,इज़्ज़त घर का प्रयोग करे,बुजर्गाे का माँ बाप का सम्मान करे,बच्चों को अच्छी शिक्षा दे,जनता हास्य संगीतमय नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनोरंजन के साथ जागरूक भी हो रही है बच्चे बूढ़े जवान सभी इस कार्यक्रम से प्रसन्न है। दर्शक जिन्हें सैकड़ो फ़िल्मों में देख चुकी है वायरल ढेला बाबा के रूप सोशल मीडिया पे देखती है उन्हें सामने देख कर सभी खुश है सेल्फी और फोटो लेना दर्शकों को प्रसन्नता है।सी पी भट्ट ने गोविंद माधव को इस तरह के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर सभासद राजाराम लोधी, सभासद जंगबहादुर वरूण, सभासद मनीष जायसवाल, सभासद कृपाशंकर त्रिपाठी, सभासद सतीश रस्तोगी सहित कलाकार सी पी भट्ट “ढेला बाबा “अनिल बाबू,अजय त्रिपाठी,प्रवीण चौहान,सचिन,झिन्नू रंगीला आदि लोग मौजूद रहे।




