गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विकास खंड खेसरहा के ग्राम पंचायत मरवटिया में ठेके पर चल रहा मनरेगा कार्य

दैनिक बुद्ध का संदेश/सुषमा मिश्रा
खेसराहा/सिद्धार्थ नगर। विकास खंड खेसरहा अंतर्गत स्थिति ग्राम पंचायत मरवटिया में ठेके पर चल रहा मनरेगा कार्य।जनपद में कुछ ऐसे नमूने दिख रहे हैं जो हर किसी को हतप्रभ कर सकते हैं उन्हीं में से एक है मरवटिया ग्राम पंचायत में हो रहा मनरेगा कार्य। स्थलीय निरीक्षण में खुली पोल,जाबकार्ड धारक नदारद,किराए के मजदूर करते दिखे कार्य।शासन लोगों को रोजगार देने के लिए बनाया था मनरेगा एक्ट लेकिन हो रहा ठीक विपरीत कार्य।ऐसे कैसे संभव है कि जिम्मेदार लोगों की जानकारी न हो? श्याम उद्धव के चक से छोटे लाल के चक तक नदी बंधीकरण कार्य में मनरेगा एक्ट की उडाई जा रही धज्जियां, जिम्मेदार बनें मूकदर्शक। न मेट दिखे और न ही पंचायत सहायता दिखे और न ही दिखे रोजगार सेवक केवल दिखे तो केवल ठेके के मजदूर। कार्य नाम श्याम उद्धव के चक से छोटे लाल के चक तक नदी बंधीकरण कार्य में 8 मास्टर रोल चलाया जा रहा है जिसमें कुल 73 मजदूर काम कर रहे है और मौके पर 18 मजदूर ही मिले। हाजिरी 73 जाब कार्ड धारकों की लग रही है । मनरेगा में किया जा रहा घोटाला और जिम्मेदार बनें मूकदर्शक। ऐसे कैसे संभव है कि उच्च स्तरीय मिलीभगत के बगैर एक्ट का हो रहा दुरुपयोग। कार्यस्थान पर नहीं दिखे जिम्मेदार केवल किराए के मजदूर करते दिखे कार्य।जाब कार्ड धारकों का पता नहीं जिनके नाम जाब कार्ड नहीं वो करते दिखे कार्य। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी खेसरहा का पक्ष जाननें का प्रयास किया गया तो हमेशा की तरह अनरिचबल ही रहे और प्रधान प्रतिनिधि भी बेअंदाज बात किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!