गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबरेली

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की वेतन वृद्धि को लेकर बीएसए को दिया ज्ञापन

बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बरेली इकाई ने 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के इंक्रीमेंट की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद कुमार ने बताया कि 15000 शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र 28 जून 2016 को वितरित हुए थे तथा एक जुलाई 2016 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इनकी ज्वाइनिंग 2 जुलाई को हो सकी। जिन साथियों की जॉइनिंग एक जनवरी से एक जुलाई के मध्य होती है उन सभी का इंक्रीमेंट जुलाई में देय होता है वही अगर जुलाई का प्रथम दिन का अवकाश होता है तो ऐसी स्थिति में 2 जुलाई को नियुक्ति कर्मचारी और शिक्षक साथियों की नियुक्ति एक जुलाई ही मानते हुए उनको इंक्रीमेंट का लाभ जनवरी में मिलना चाहिए। ऐसा ही मामला 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित साथियों के साथ हुआ है। एक जुलाई को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उनकी ज्वाइनिंग 2 जुलाई को हो सकी, परंतु इनको वेतन वृद्धि का लाभ जुलाई 17 से मिल रहा है। जबकि जनवरी 17 से मिलना चाहिए। उत्तर प्रदेश के कुछ जनपद जैसे संत कबीर, नगर गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर ,आदि जनपदों में 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षक साथियों को वेतन वृद्धि का लाभ जनवरी 2017 से मिल रहा है इसी मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए बरेली को ज्ञापन सौंपकर वेतन वृद्धि का लाभ जनवरी से दिए जाने के लिए आदेश जारी करने का आग्रह किया। वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने शिक्षकों की ड्यूटी का मुद्दा बीएसए साहब के समक्ष रखा। जिन शिक्षकों की ड्यूटी जीटीआई में परीक्षा संपन्न कराने हेतु लगाई गई है ऐसे शिक्षक साथियों की पूरी समर वेकेशन एग्जाम ड्यूटी में ही खत्म हो जाएगी ऐसे शिक्षक साथियों को प्रतिकर अवकाश देने की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने वाले शिक्षकों में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, गिरजेश कुर्मी, शैलेन्द्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार, मेगा जायसवाल, मुकेश, अरविंद कुमार, दिग्विजय, रोहित सिंह, अमन गुप्ता, राहुल, सुधांशु कुमार आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!