डीपीआरओ पर लगा अपने चाहतों को अधिक क्लस्टर का प्रभार देने का आरोप

श्रवण पटवा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। इन दिनों जनपद के डीपीआरओ पवन कुमार पर बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोईनिहवा निवासी अखिलेश कुमार पाण्डेय ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को प्रेषित पत्र में लिखा है कि जिला पंचायत राज अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा शासनादेश के विरुद्ध शासन के मंशा के विपरीत मनमानी तरीके से कार्य कर रहे है। साथ ही यह भी लिखा कि पंचायती राज निर्देशालय द्वारा पंचायती राज अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या 01/2022/2417/33-3-2021- 119/2020 दिनांक 06 जनवरी 2022 के अन्तर्गत कलस्टर आवंटन का निर्देश जारी किया गया था कि प्रत्येक सचिव के पास समान कलस्टर जारी किया जाये यदि किसी ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी को एक से अधिक कलस्टर प्रभार दिया जाता है तो यह दोनो कलस्टर भौतिक रूप से साथ लगे कलस्टर का प्रभार दिया जाये परन्तु जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा शासनादेश का उलंघन करते हुए सुविधा शुल्क ले कर एक ही विकास खण्ड में किसी सचिव के पास एक कलस्टर तो किसी के पास 3 कलस्टर का प्रभार दे दिया गया है तथा शासनादेश के विपरीत आपने चहेतो को मनचाहा कलस्टर दे दिया गया है जबकि दोनों कलस्टर में 13-15 किमी की दूरी है। उन्होंने अपने पत्र में जनपद के विकास खण्ड डुमरियागंज, खुनियांव, नौगढ व बढनी का जिक्र किया है।साथ ही पूरे जनपद में सफाईकर्मचारी के स्थानांतरण पर धनउगाही के साथ ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर धनउगाही हेतु प्रत्येक पटल पर शासनादेश के विपरीत कम से कम दो-दो सफाई कर्मचारी को नियमविरुद्ध बिना किसी आदेश के धनउगाही हेतु तैनात किया गया है। जिसके साक्ष्य विकास भवन में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं मोबाईल लोकेशन द्वारा लिया जा सकता है। उन्होंने मामले की गंभीरता को लेकर जिलाधिकारी से जाँच कराने की मांग की।




