गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जशने ईद मिलादुन्नबी जश्न मनाया गया

लोटन/सिद्धार्थनगर। मुस्लिमो का त्योहार जशने ईद मिलादुन्नबी यानी बारह रबीउल अव्वल खीरीडीहा,अहिरावल,अमहट विजदैइया के, ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों मे भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जोश खरोश के साथ सरकार की पैदाइश का जश्न मनाया गया। मदरसा अलीमिया एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी तरघौना के प्रधानाचार्य मौलाना दानिश रजा गोरखपुरी की सदारत मे कमेटी की लोगो ने 1500 सौ वर्ष पहले जन्मे हुए मुस्तफा सल्लल्लाहु के पैदाइश पर जुमे के दिन जुलूस लेकर पुरे लोटन चौराहे पर भ्रमण किया गया और जशने ईदमिलादुन्नबी मनाया गया। मौलाना दानिश रजा गौरखपुरी ने बताया की लोगों को जशने ईदमिलादुन्नबी के मौके पर अपने अपने घरों और मस्जिदो को सजावट करना चाहिए घरो पर झण्डा लगाना चाहिए कुरान पाक की तीलावत करनी चाहिए नेक काम करना चाहिए जुलूस-ए मुहम्मदी मे शामिल होने के दौरान सर पर टोपी पहन कर चलना चाहिए चलते समय दरुद शरीफ पढ़ते रहना चाहिए जुलूस ए मुहम्मदी के दौरान इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप के जुलूस से किसी को परेशानी न हो इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए। मौलाना असफाक अहमद ने कहा की सरकार की पैदाइश पर यह खुशी मनाई जाती है जब तक दुनिया रहेगा तब मनाई जाएगी लोगो को इस दिन नेक काम करना चाहिए जैसे गरीबो को खाना खिलाया जाये लंगर लगाये फातेहा कराये सरकार के बताए रास्ते पर चले गलत काम से बचें।इस दौरान ,मौलाना अल हाज मोवजमालुद्दीन,मौलाना शमसाद,हाफीज अकरम, हाफिज जावेद,रहमतुल्लाह,अतीउल्लाह खान मसीउल्लाह,रिजवानुल्लाह खान,अहमद हुसैन,मैनुद्दीन,सुल्तान,हसन मोहम्मद,शहजाद आलम ,मुहम्मद रफीक अंसारी,अली अहमद ,सद्दाम खान,अरबाज खान, इरशाद खान ,राजू चौधरी,उष्मान अली,असलम खान, शहबाज खान,मो आरीफ, कुर्बान अली,रियाज अहमद,कलामुद्दीन, अब्दुल्लाह आदि लोगों ने जुलूस ए मुहम्मदी मे शामिल रहे ।इस दौरान एस आई गोपाल यादव,आनंद निषाद, जगदीश यादव, अनिल कुमार रैली के साथ साथ चलते रहे ताकी कोई समस्या न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!