गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

एम्बुलेंस और बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस में टक्कर होने से दो लोग हुए घायल

बलरामपुर। सुबह लगभग 4ः00 एंबुलेंस और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता है कि एम्बुलेंस तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गैसड़ी की तरफ मरीज को पिकअप करने जा रही थी कि रास्ते में बढ़नी सिद्धार्थनगर से बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस आ रही थी, बौद्ध परिपथ गैसड़ी से पहले मटेहना बसंतपुर के पास रोडवेज बस और एंबुलेंस में टक्कर हो गया, जिसमें आलोक कुमार शुक्ला पुत्र प्रेम कुमार शुक्ला निवासी मझौव्वा त्रिलोकपुर जिला सिद्धार्थ नगर जो की चालक सीट पर थे के जिन्हें चालक बताया जाता है उन्हें गंभीर रूप से चोट आई साथ में अजीत कुमार यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी मनकौरा इकौना जिला बहराइच जो कि एमटी पद पर तैनात हैं उन्हें भी गंभीर चोट आई है उपस्थित लोगों ने बताया कि बड़े मशक्कत से दोनों लोगों को गाड़ी से निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बहराइच रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!