जिले की कानून व्यवस्था अत्यंत खराब -शिवलाल कोरी

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था बहुत ही जर्जर है अपराधों पर सरकार कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी कहते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत ही अच्छी है जिले के कमजोर अल्पसंख्यकों के लोगों में भय का माहौल है तो वही जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा कि बिगत दोनों लाचार कानून व्यवस्था के कारण खाद बांटने के दौरान कई किसानों की मृत्यु हो गई जिले में हत्या और अपराधों में भारी इजाफा हुआ है ऐसे में हमारी मांग है कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाए इसी तरह कांग्रेस पार्टी के महासचिव घनश्याम मिश्र ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था बहुत ही खराब है अपराधों पर सरकार का अंकुश नाम मात्र का है जबकि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है ऐसे अपराधों पर अंकुश ना लगा पाना प्रदेश सरकार की स्पष्ट असफलता है जो कहीं भी देखा जा सकता है इसी प्रकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियाराम प्रधान ने कहा कि 65 वर्ष की अवस्था में इतनी खराब कानून व्यवस्था कभी नहीं देखी जहां कप्तान के बंगले अति संवेदनशील जगहों पर कई लोगों ने एक सड़क पर जा रही मुख बधिर महिला को अगुवा कर उसके साथ दुष्कर्म जैसे घृणित कार्य किया गया परंतु दो दिन तक घटना चर्चा में रही उसके बाद पूरा मामला ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है परंतु सरकार खास कर योगी जी कहते हैं कि कानून व्यवस्था बहुत ही अच्छी है अगर यही अच्छी व्यवस्था है तो योगी जी ऐसी कानून व्यवस्था आपको मुबारक हो।




