अनिल कुमार चौधरी को मिला उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश दिवस-2025 में अवध शिल्प ग्राम, शहीद पथ, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर अनिल कुमार चौधरी निवासी ग्राम बुढ़नईया जनपद सिद्धार्थनगर को काला नमक चावल की मूल प्रजाति की खेती में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान की गयीं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार चौधरी के कार्यों पर गर्व करते हुए आशा करता है कि श्री चौधरी अपने उत्कृष्ट कार्यों से अन्य कृषकों को भी प्रेरित और लाभान्वित करते रहेंगे। इस दौरान कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ0 जितेन्द्र कुमार तोमर एवं अपर कृषि निदेशक प्रसार उत्तर प्रदेश राजेन्द्र कुमार सिंह ने ग्राम बुढ़नईया जनपद सिद्धार्थनगर निवासी अनिल कुमार चौधरी को दिनांक 24-26 जनवरी 2025 की अवधि में अवध शिल्प ग्राम, शहीद पथ, लखनऊ में आयोजित ष्उत्तर प्रदेश दिवसष् के शुभ अवसर पर कृषि विभाग द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।




