गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

डायट प्राचार्य और बीएसए ने की विभागीय समीक्षा और नैट परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिए निर्देश 

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर / बहराइच | आगामी 29 नवंबर को कक्षा 1,2,3 तथा 30 नवंबर को कक्षा 4 से 8 तक होने जा रही नैट परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के डायट प्राचार्य दिनेश कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने डायट के सभागार मे विभागीय बैठक कर शिक्षकों को परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु निर्देश जारी किए ; जिसमे कहा गया है कि ओएमआर शीट मे गोला भरने के लिए केवल काले रंग के पेन का प्रयोग करें,आकलन एवं स्कैनिंग के दौरान एक स्थिर प्लेटफार्म पर ओएमआर शीट रखें ; ओएमआर शीट काले या गहरे रंग के टेबल पर ना रखें गोले को पूरी तरह भरें, केवल मानकीकृत संख्याएं लिखें ; ओएमआर शीट को नुकसान या पंचर ना करें ,फोन को सीधे ओएमआर शीट के ऊपर रखें ,चारों कोनों पर दिए गए काले गोले ढकने नहीं चाहिए | एक समय में एक ओएमआर शीट स्कैन करें ; स्कैनिंग अच्छी रोशनी वाले कमरे में करें ; कैमरे को शीट पर ठीक से फोकस करें और सुनिश्चित करें कि ओएमआर शीट सही स्कैन हुई हो ;अन्यथा की स्थिति में पुनः स्कैन करें । साथ ही साथ परीक्षा के लिये प्राप्त ओएमआर शीट पर उपस्थित बच्चों की आईडी 9 अंकों की लिखने के लिये व उनके ओएमआर शीट को स्कैनिंग ,सेव, ,सिंक आदि करने के लिये मोबाइल मे *प्ले स्टोर *से परख ओएमआर स्कैनिंग ऍप डाउनलोड करें l लागिन नंबर और पासवर्ड दोनो मे प्रेरणा एमडीएम काल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर का प्रयोग करें l ऐप खोले और दायें तीन हॉरिजॉन्टल लाइन पर क्लिक करके फ़ोन टेस्ट से पता करें कि आपका मोबाइल सपोर्ट करेगा या नही l फ़ोन टेस्ट पास्ड आने का मतलब आपका मोबाइल सपोर्ट करेगा l फिर कक्षा 1 से 3, कक्षा 4 से 5, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की डीटेल देखें ; कम बच्चे दिखने पर डैशबोर्ड के दायें तरफ एरो साईन कों टच कर बच्चों कों अपडेट कर लें ; कक्षावार बच्चों कों प्रेजेंट या एब्सेंट करें नेक्स्ट पर जायें ; *स्कैन से* ओएमआर शीट अच्छी रोशनी मे स्कैन करें,स्कैन करने बाद* स्टूडेंट आईडी 9 अंकों की गलत होने पर मैनुवली सही करते ही स्टूडेंट नाम सही दिखाने लगेगा l इसी तरह बच्चों के ओएमआर शीट पर दिये रिस्पांस (उत्तर ) के इतर या कुछ भी प्रदर्शित न होने पर उसको भी मैनुअली सही करके लिख सकतें हैं lसेव करें स्कैन रिपोर्ट में व्यू शीट देखकर सिंक डाटा कर दें l समरी मे बच्चों की डीटेल ,सेव्ड (ऑन डिवाइस ) और बाद मे सिंक सब्मिटेड अपलोडेड देख लें l इस प्रकार से परीक्षा सम्पन्न हो जाएगी और आकलन भी परख ऐप से हो जाएगा l समीक्षा बैठक मे खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पेन्द्र जैन, कमलेश मिश्र, डाली मिश्रा, जे बी चौधरी, राधेश्याम वर्मा, मेन्टर आशीष कुमार, दशरथ यादव, गोविन्द किशोर, इश्तीयाक अहमद, एसआरजी सुधीर मेहरोत्रा, मनोज दीक्षित, एआरपी राजेश कुमार मिश्र, आशीष, विजय, सुनील, अरुण पाण्डेय, आदि विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे l

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!