गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : चिल्हिया में हुआ मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम

दैनिक बुद्ध का सन्देश
चिल्हिया/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके क्रम में आज शोहरतगढ़ विधानसभा के चिल्हिया मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बूथ संख्या 333 334 चनरगड्डी तथा बभनी में, सांसद जगदंबिका पाल तथा विधायक विनय वर्मा ने सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्राम वासियों के साथ हर घर के आंगन से मिट्टी, एवं चावल एकत्र किया एवम् विभिन्न स्थानों पर बृहद वृक्षारोपण किया,अमर शहीदों को नमन करते हुए जो अपने देश और माटी के लिए बलिदान हो गए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सांसद ने कहा कि आज हर गांव के आंगन से मिट्टी एकत्र कर प्रधानमंत्री के आह्वान पर दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाने के लिए 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जा रही है मोदी का जो सपना है एक भारत श्रेष्ठ भारत वह पूरा हो सके इसके लिए हम सब घर-घर जा रहे हैं सांसद ने उपस्थित लोगो को पंचप्रण की शपथ दिलाई इस अवसर पर कार्यक्रम के मंडल संयोजक पद्माकर शुक्ला, मंडल मीडिया संयोजक राघवेंद्र मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी सनंदन यादव ग्राम प्रधान राजाराम यादव अवधेश वर्मा अंकुर मिश्रा नीलू ओझा, मुन्नालाल गौड़, संजय कुमार दुबे, नीलू शुक्ला, संकटा मिश्रा, सांसद प्रभारी सूर्यप्रकाश, पांडे, घनश्याम गुप्ता, प्रदीप मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!