गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आजाद अधिकार सेना ने जोनल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि राजस्व विभाग में बिना सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य जैसे विरासत दर्ज करना, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाना, खसरा, किसान सम्मान निधि आदि नहीं हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राजस्व न्यायालयों में भ्रष्टाचार और मनमानी चरम पर है, लेखपाल व ग्राम प्रधान अपात्र लोगों को पट्टा देने में संलिप्त हैं। सेना ने मांग की कि जिलाधिकारी अपने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दें और हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कराएं। साथ ही शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जायें। ज्ञापन देने के दौरान महिला जिलाध्यक्ष कुसुम लोधी, राहुल गौतम, रोहित दूबे, ऋषभ धर द्विवेदी और प्रदीप प्रजापति भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!