उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
लाखों खर्च, फिर भी अधूरा पंचायत भवन, विकास के नाम पर खुला खेल

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड डुमरियागंज के भालोकोनी जप्ती गांव में 7 बर्ष से बन रहा पंचायत भवन आज भी अधूरा पड़ा है। आपको बता दें कि 12 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होने के बावजूद न तो फर्श बना, न खिड़की-दरवाजे लगे और न ही ग्रामीणों को सुविधाएं मिल पायी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आय, जाति, निवास, पेंशन और सरकारी योजनाओं के लिए उन्हें अब भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।पंचायत भवन के निर्माण में खुलेआम धांधली और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने जिम्मेदारों ने यह सवाल पूछा है कि जब 7 साल में काम पूरा नहीं हुआ, तो क्या अगले पांच साल भी इंतजार करना होगा? अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं, लेकिन विकास की रफ्तार देखकर लोगों में गहरा आक्रोश है। वहीं पंचायत भवन का मामला अब भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला बन चुका है।




