खुले में मीट-मांस आबादी में बेचने को लेकर डीएम को दिया शिकायती पत्र

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील दिवस प्रभारी (डीएम डॉ0 राजा गणपति आर0) को खुले में मीट-मांस पूरे आबादी में बेचने के सम्बन्ध में आवेदक ने शिकायती पत्र दिया है। तहसील दिवस प्रभारी (डीएम) को आवेदक ने शिकायती पत्र में बताया कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अन्दर कई जगह खुले में मीट मांस आबादी के अन्दर बिक रहा है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका निरन्तर बनी रहती है। भारत माता चौक के पीछे मस्जिद के पास काफी संख्या में दुकान लग रहे हैं। जहां 50 से 100 मीटर की दूरी पर कारण माता मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर इन्टर कॉलेज है। वहीं रास्ता बच्चों को जाने के लिए है। मीट मांस के अवशेष कुत्ते लेकर गलियों चौराहों पर दौड़ते हैं और लोगों को काटने के लिए दौडते हैं। इसी प्रकार पुरानी तहसील जाने के रास्ते पर भी हनुमान मंदिर से सटे खुलेआम सड़क पर मीट मांस बेच रहे हैं, जिसकी शिकायत लगातार कई माह से जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी तक किया गया लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। इसलिए तहसील दिवस प्रभारी (डीएम) से निवेदन है कि उक्त विषय को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करें।




