ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि ने सुभाष भवन विवाह घर/शॉपिंग काम्प्लेक्स का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित सुभाष भवन विवाह घर/शॉपिंग काम्प्लेक्स का बुधवार को अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ सचिन कुमार चौधरी ने सुभाष भवन विवाह घर/शॉपिंग काम्प्लेक्स का बारिकी से देखा और निर्माण हो रहे भवन के बारें में जानकारी प्राप्त किया। ईओ ने सम्बन्धित ठेकेदार को समय से एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि ठेकेदार को समय से एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें, ताकि नगरवासियों के इच्छुक व्यक्तियों को सुभाष भवन स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स में दुकान लें सकें। वहीं सुभाष भवन/शॉपिंग काम्प्लेक्स जल्द से जल्द निर्माण होने से कई लोगों को रोजगार मिल जायेगा और साथ में निकाय के आय में की बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान ईओ सचिन कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय मनीष त्रिपाठी, लिपिक राजेश त्रिपाठी, सीएम फेलो विनय कुमार पटेल, सम्बन्धित ठेकेदार भी मौजूद रहें।




