उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खुनियांव तैनातसफाई कर्मचारी हुआ निलंबित

सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने खुनियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत गैसड़ा में तैनात सफाई कर्मचारी सुरजीत कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने ग्राम पंचायत गैसड़ा की जांच की। गांव में नालियों के सफाई के बारे में भी लोगों से पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। गांव की सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। 31 दिसंबर 2024 से 23 जनवरी 2025 तक उपस्थित रजिस्टर में एक भी दिन का हस्ताक्षर नहीं था। इस दौरान पूर्व में अवकाश भी स्वीकृत नहीं कराकर मनमानी ढंग से अनुपस्थित पाए गए। सहायक विकास के रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।




