पीएचसी स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बांसी के अन्तर्गत बसन्तपुर सीएससी के अन्तर्गत न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि चेतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर काफी समय से प्रसव केन्द्र का भी संचालन हो रहा है, जो 24 घंटा सेवा मिलता है। प्रसव केन्द्र चेतिया प्रभारी कश्मीरा रावत के देख-रेख व स्टाप नर्स अन्जना के कुशल नेतृत्व में काफी समय से संचालित हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया में मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की गयीं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया में डॉ0 आबिदा खातून व फार्मासिस्ट पंकज शुक्ला के द्वारा ओपीडी की संचालन होता है और साथ ही साथ मरीजों की देख-रेख की जिम्मेदारी रहती है। उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए प्रिया प्रिया, प्रशान्त, शुभम, राहुल, रामजीवन, निखिल, अशिका, सपना आदि दर्जनों मरीजों मौजूद रहें। इस दौरान फार्मासिस्ट पंकज शुक्ला, वार्ड बॉय प्रदीप श्रीवास्तव, स्वीपर/चौकीदार विनोद एवं लैब टेक्नीशियन प्रशान्त, कृष्ण मुरारी, स्टाफ व कर्मचारी सहित क्षेत्रीय लोगों में अजय, जितेन्द्र, निजाम, अंगद, राजाराम, राम रतन, पुन्नवासी, अदालत, प्रदीप कुमार, ज्ञानदास, राधेश्याम, रामयतन चौधरी, कुलदीप आदि लोगों ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में अपनी-अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर शिविर का लाभ उठा रहे हैं।




