गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: असाधारण वीरता का गौरवशाली अध्याय है कारगिल विजय दिवस

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में कारगिल विजय दिवस का 23वां वर्षगांठ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कारगिल विजय दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहाकारगिल युद्ध हमारे जवानों की असाधारण वीरता का वह गौरवशाली अध्याय है,

जिस पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए मां भारती के सपूतों ने दुर्गम रणक्षेत्र और चुनौतीपूर्ण हालात में विजय पताका फहराई। कारगिल विजय दिवस पर सशस्त्र सेनाओं के शौर्य और समर्पण को नमन करता हूं। कारगिल युद्ध सम्पूर्ण विश्व को हमारे जवानों के अद्भुत सामर्थ्य और अतुलनीय पराक्रम का अद्वितीय संदेश था। आज जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब कारगिल विजय दिवस देशवासियों को सैनिकों से प्रेरणा लेकर स्वयं को देश के लिए आत्मार्पित करने का मार्ग दिखाता है। कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार सिंह ने कहा कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन गौरवान्वित होने के साथ ही हमारे जवानों की वीरता का स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है। अपनी बहादुरी से कारगिल से दुश्मनों को खदेड़कर पुनरू तिरंगा लहराने वाले जवानों को हृदय से नमन करता हूँ। सह संयोजक ईश्वर देवसांस्कृतिक प्रमुख वेंकटेश्वर दिलीप श्रीवास्तव ने भी आज के दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर छात्र छात्राओं समेत समस्त आचार्य बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button