गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सांसद निधि की स्ट्रीट लाइट खराब,बिजली विभाग की मनमानी जनता परेशान

बलरामपुर। श्री दत्तगंज बाजार में महदैया बाजार चौराहे पर सांसद निधि से लगाई गई स्ट्रीट लाइट कई महीनो से खराब पड़ी है। इसके चलते चौराहे और मुख्य सड़क पर घना अंधेरा रहता है, रात के समय खरीदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों पर निजी लाइट लगाकर कार्य कर रहे हैं। दुकानदारो का कहना है कि बिजली विभाग विद्युत चोरी में लगा रहता है, 24 घंटे में 17 घंटे लाइट फॉल्ट के नाम पर रोस्टिंग रहती है। इसलिए हम किसी तरह अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए व्यवस्था किए हुए हैं, कोई सोलर का सहारा लेता है तो कोई मोमबत्ती जलाकर अपना काम चलता है। ऐसा ही एक मामला महाराजगंज तराई के लोहे पनिया गांव का है जहां विद्युत सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा, विद्युत विभाग हर जगह अपनी मनमानी करता दिखता है गरीबों के घर कहीं लाखों रुपए का बिल भेज देता है, तो कहीं 24 घंटे लाइट ही नहीं आती है। स्थानीय ग्रामीण जाकिर अली, सोनू, अलाउद्दीन, राम प्रकाश, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि अंधेरे के कारण बाजार में चलना भी मुश्किल हो गया है। हम लोग मजबूर हैं कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने और दुर्घटनाओं की आशंका भी जताई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!