उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में शिक्षा, विज्ञान, संस्कार और अनुशासन का अनूठा संगम..

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है एकेडमी आज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनती जा रही है। एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय शुक्ला के दिशानिर्देश में संस्थान शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, संस्कार और अनुशासन के क्षेत्र में विद्यार्थियों को शिखर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनकी दूरदर्शी सोच और कुशल मार्गदर्शन में एकेडमी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक मजबूत आधार तैयार किया है।विनय शुक्ला का मानना है कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच, नैतिक मूल्यों और अनुशासित जीवन शैली का विकास ही विद्यार्थियों को भविष्य में सफल बनाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एकेडमी में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ संस्कार आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।एकेडमी में विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोगात्मक ज्ञान से जोड़ने के लिए लैब, प्रोजेक्ट, रोबोटिक शिक्षा व गतिविधि पर आधारित शिक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, नियमित अनुशासन, समयबद्धता और नैतिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।शिक्षा जगत में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की इस पहल की सराहना हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि विनय शुक्ला के मार्गदर्शन में उनके बच्चों में न केवल शैक्षणिक सुधार हुआ है, बल्कि व्यवहार, संस्कार और आत्मविश्वास में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। निश्चित रूप से उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी अपने मैनेजिंग डायरेक्टर विनय शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने की दिशा में बेहतर प्रयास कर रहा है।




