राजकीय हाईस्कूल टेंडवासिस्टीपुर में आयोजित हो रहा समर कैंप

बहराइच। राजकीय हाईस्कूल टेण्डवा सिस्टीपुर-बहराइच में दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक आयोजित होने वाले समर कैंप की गतिविधियों में 04 जून 2025 को आयोजित कार्यक्रमों में सबसे पहले योग एवं व्यायाम छात्र-छात्राओं ने किया। तत्पश्चात खेल-खेल में व्याकरण, मूक अभिनय, संवाद /वाद विवाद एवं कविता लेखन, सुनो – सोचो और लिखो के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए प्रधानाचार्य बच्छ राज ने उपरोक्त कार्यक्रमों की व्याख्या की । प्रधानाचार्य ने खेल खेल में व्याकरण का अर्थ बताते हुए कहा कि व्याकरण को मजेदार और मनोरंजक तरीके से सीखना ही खेल-खेल में व्याकरण है। मूक अभिनय में कलाकार कुछ बोले ही कहानी का प्रदर्शन शरीर के माध्यम से करते हैं यह मूक हास्य कला से कुछ भिन्न है । बोलने से पहले सुनो, लिखने से पहले सोचो, खर्च करने से पहले कमाओ, प्रार्थना से पहले माफ करो, चोट देने से पहले महसूस करो, घृणा करने से पहले प्यार करो, छोड़ने से पहले प्रयास करो। यह संदेश सभी छात्र-छात्राओं को दिया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने बताया कि संवाद का अर्थ है वार्तालाप या बातचीत अर्थात दो व्यक्तियों के बीच किसी भी विषय पर हुई बातचीत को संवाद कहते हैं। मां की ममता पर नात शरीफ अब्दुल करीम कक्षा -10 ने सुनाया,जिसकी सभी लोगों ने खूब प्रशंसा की। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने आज की गतिविधियों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । अन्त में प्रधानाचार्य बच्छ राज ने सभी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे ।




