गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

बलरामपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदा विकास पांडेय का शव हुआ बरामद विकास पांडेय कोतवाली उतरौला क्षेत्र के पिपरा एकडंगा के रहने वाले थे। उनका शव गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के नंदौरी के पास नदी में तैरता मिला। घटना गुरुवार शाम की है। विकास पुत्र वासुदेव पांडे बुधवार को बलरामपुर से गौरा चौराहा होते हुए अपने गांव पिपरा एकडंगा जा रहा था। इसी दौरान राप्ती नदी स्थित पिपरा घाट पुल पर रुक कर विकास ने कटरा निवासी अपने मित्र ज्ञानचंद को फोन किया। फोन पर उन्होंने बताया कि कुछ लोग उन्हें रोककर धमका रहे हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं। विकास ने मित्र से जल्द मदद के लिए आने की गुहार भी लगाई। ज्ञानचंद ने तुरंत विकास के परिजनों को सूचना दी। जब तक परिवार वाले और ज्ञानचंद मौके पर पहुंचे, विकास वहां से गायब हो चुके थे। पुल पर केवल उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। सूचना मिलते ही गौरा चौराहा थाने की पुलिस, कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह और सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बांक भवानी चौकी इंचार्ज किसलय मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!