गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डोहरिया बुजुर्ग व चोड़ार गाँव में लगा चौपाल, दी योजनाओं की जानकारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डोहरिया बुजुर्ग व चोड़ार में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डोहरिया बुजुर्ग में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव लालचंद चौधरी ने की तो वहीं चोड़ार में कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव अजय भारतीया ने की। इस दौरान चौपाल कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जा रही ब्लॉक स्तरीय विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न बातों को साझा किया। बहरहाल चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान डोहरिया बुजुर्ग गाँव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सचिव लालचंद चौधरी, ग्राम प्रधान राजेंद्र, रोजगार सेवक कुमार, पंचायत सहायक अंकित चौधरी, आंगनबाड़ी रेखा सिंह, सहायिका गीता देवी, सफाई कर्मी जयप्रकाश व चोड़ार गाँव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सचिव अजय भारतीया, ग्राम प्रधान सुभावती, प्रधान प्रतिनिधि रामदास, ग्राम रोजगार सेवक दिनेश कुमार चौधरी, पंचायत सहायक सविता, सफाईकर्मी गिरजेश कुमार व गाँव के सदस्य धर्मेन्द्र, रेशम, शैलेश, किसलावती, कटेसर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!