गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बच्चों के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है विद्यालय- सुरेन्द्र प्रताप सिंह

बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल में अभिनय व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले वे से कक्षा 2 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही संस्थापिका स्वर्गीया मधुरानी सिंह की चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा सिंह ने भी अपनी सहभागिता दर्ज किया। इस अवसर पर कक्षा 9 वीं की छात्राओं ने वीणा वादिनी वर दे सरस्वती वंदना नामक गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में पूजा जयसवाल,सोनी तथा शिवाली शिक्षिकाओं ने बच्चों के प्रस्तुतियों का निरीक्षण कर उचित अंक प्रदान किया। अंत में विजेताओं का नाम घोषित किया। प्ले वे में प्रथम स्थान शैल मिश्रा और कविष सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी ए, बी,सी में प्रथम स्थान क्रमशः विराज सिंह, नित्या, ईशानी तथा द्वितीय स्थान क्रमशः कौशल राठौर, दानिश व अमृतेश ने प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान क्रमशः धनिष्ठा, श्रीनिका, सृष्टि तथा द्वितीय स्थान वैष्णवी, अपूर्व, अव्यांश ने प्राप्त किया। कक्षा- यूकेजी में प्रथम स्थान क्रमशरू सानिध्य, अन्वी, अयांश, अथर्व तथा द्वितीय स्थान, वैष्णवी, आराध्या, समीक्षा ने प्राप्त किया। कक्षा-1 में प्रथम स्थान क्रमशः सुकृति, अदिति, प्रनिका, आराध्या तथा द्वितीय स्थान अर्निका, भूमि, सगुन, निमृत ने प्राप्त किया। कक्षा 2 में प्रथम स्थान क्रमशः श्रेयशी, प्रनाया, दिव्यांशी तथा द्वितीय स्थान स्वधा, सान्वी, अभय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय ही एक ऐसा स्थान हैं जहाँ बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा जाता है। जो बच्चों के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या के संबोधन से हुआ। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सभी विजेताओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन बालाजी शुक्ला एवं आराध्या ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पिता, रुचि, संध्या तिवारी, मधु सिंह, आदि लोगों अपना योगदान दिया। इस अवसर पर तनमय पाण्डेय, राजमणि वर्मा, प्रीति अस्थाना, साक्षी गुप्ता, साक्षी पाण्डेय, निष्ठा पाण्डेय, श्रद्धा सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!