राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक समसातरहर में हुई संपन्न
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। राष्ट्रीय पत्रिका सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड बहराइच जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के ग्राम पंचायत समसातरहर चौराहा पंचायत भवन में रखा गया। यह बैठक राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश की अगुवाई में की गयी। जिसमें जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में जिला कार्यकारी का विस्तार करके तहसील स्तर तक प्रभावी बनाया गया, जिसमें संगठन के 6 लोगों को विभिन्न तहसीलों का तहसील प्रभारी बनाया गया। बनाए गए सभी नए तहसील प्रभारी को जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश के द्वारा वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया एवं जिला उपाध्यक्ष के अनुमोदन से नए पदाधिकारी चुने गए। चुने गए सभी नई तहसील प्रभारी पदाधिकारियों को संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार चलने के लिए बताया गया और कहा गया कि इस संगठन को प्रभावी बनाने के लिए तहसील स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा विभिन्न मीडिया चैनल इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को शामिल कराया जाए जिससे यह संगठन तहसील स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मजबूत हो सके। मासिक बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की मीटिंग हर महीने संगठन के किसी न किसी पदाधिकारी के द्वारा बताए गए स्थल पर की जाएगी। संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि अगली मीटिंग महसी तहसील स्तर पर की जाएगी तथा इस मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को जोड़ने पर फोकस किया जाएगा। संगठन की इस मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,प्रदेश सचिव अनूप कुमार मिश्रा ,जिला प्रभारी संजय कुमार राठौर,उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य विशेश्वरगंज,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार,दुर्गा प्रसाद मिश्रा जिला विधिक सलाहकार,महसी तहसील प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा, राकेश कुमार राव,उपाध्यक्ष अजय कुमार पाठक,अहमद हुसैन,मनोज पाल,असलम खान,सद्दाम अली,संगठन महामंत्री उमाशंकर गुप्ता,मुख्तार अहमद,जिला संगठन मंत्री धनीराम यादव,मुकेश कुमार टंडन,जिला महामंत्री शास्त्र तिवारी पयागपुर उपस्थित रहे।





