खुनुवां पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे 07 बोरी यूरिया खाद को पकड़ा

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र शोहरतगढ़़ के पुलिस चौकी खुनुवां की पुलिस की टीम ने बीते दोपहर बाद तस्करी कर नेपाल ले जाये जा रहे 07 बोरी यूरिया खाद को पकड़ा। इसके बाद कस्टम के सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बार्डर रोड से राजा बाग होते हुए खुनुवां गांव से नोमेंस लैंड तक जाने वाले रास्ते पर हड़हवा बाग के पास तस्करी रोकथाम हेतु भ्रमण कर रहे थे कि तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि खुनुवां गांव से नोमेंस लैंड की तरफ जाने वाले रास्ते से दो मोटरसाइकिल के जरिए यूरिया खाद की तस्करी कर तस्कर नेपाल ले जाने के फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुंची और छिपकर तस्करों के आने का इंतेजार करने लगी। कुछ देर बाद बार्डर रोड की तरफ से दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिल पर यूरिया खाद लादकर आते दिखाई दिये। पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया, तो तस्कर सीमा के नजदीक मोटरसाइकिल से खाद गिराकर मोटरसाइकिल लेकर नेपाल सीमा में भाग गये। मौके पर जाकर देखा तो 07 बोरी यूरिया खाद बरामद हुआ। वहीं बोरी पर प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना लिखा हुआ था।




