गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का सही उपयोग करें – अरविंद सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में मतदाता दिवस पर मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण कराया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों (रानी लक्ष्मीबाई एवं स्वामी विवेकानन्द) के छात्र-छात्राओं के नेतृत्व में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापक एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायीं गयीं। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि मतदान हमारे लोकतन्त्र की नींव है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का सही उपयोग करें। सही जानकारी के साथ मतदान करें व अपने परिवार और दोस्तों को भी इसके प्रति जागरूक करें। हम एक मजबूत और समृद्ध लोकतन्त्र का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी, डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर अजय कुमार सिंह, डॉ0 राम किशोर सिंह, डॉ0 जयनारायण त्रिपाठी, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 प्रवीण कुमार एवं मनीष, राजीव वर्मा, सृष्टि सिंह, शालू कश्यप, श्रुति सिंह, अंकित सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!