गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम व एसपी ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन द्वारा बुधवार को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें। सभी बैरकों का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई। जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार सिद्धार्थनगर में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी देते रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!