भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रखा पांच मिनट का मौन
दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज | भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर आज कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण स्थल बरगदही नेजाभार में जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज एवं पार्टी ध्वज को झुकाकर सात दिवसीय शोक दिवस की शुरुआत की। उक्त दौरान पांच मिनट का मौन रखकर मृतात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों व कांग्रेस परिवार तथा देश व समाज के कष्ट निवारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस दौरान एक सामूहिक शोक संदेश डाक्टर मनमोहन सिंह के परिजनों को सम्बोधित उनके निजी निवास नई दिल्ली भेजा गया है। शोक संदेश में डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन को कांग्रेस पार्टी तथा देश व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनकी सादगी ईमानदारी त्याग और समर्पण सम्पूर्ण संसार के लिए प्रेरणादायी तथा अनुकरणीय बताया गया है। उनके सेवा तथा अनुशासित जीवन शैली हम सबके लिए दर्पण के समान है। उक्त दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने बताया कि आज से आगामी सात दिनों तक सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आगामी कल कांग्रेस स्थापना दिवस पर हम कांग्रेस जन सिर्फ सामाजिक कार्य जैसे गरीबों बेसहारों को कम्बल व गरम कपड़े वितरण व दैवीय तथा प्राकृतिक आपदाओ से पीड़ित लोगों को भोजन कराने तथा गरीब बस्ती में अलाव जलवाने जैसे कार्य कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 4 जनवरी तक कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। शोक सभा में जिला कांग्रेस सेवादल कि अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र दलित टाक्स फोर्स के महासचिव मूलचन्द राव सर्वजीत शुक्ल श्याम पाठक बबलू तिवारी अवधराज पासवान नसीम इदरीसी रंगनाथ मिश्र बैजनाथ चौधरी सहित कई लोगों ने नम आंखो से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।




