महुअवा बुजुर्ग गाँव में फंदे से लटका मिला शव,

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा महुअवां बुजुर्ग में एक व्यक्ति द्वारा बीते बुधवार की रात को आत्मघाती कदम उठाते हुए फंदे से लटक कर आत्महत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।मृतक द्वारा इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया।समाचार लिखे जाने तक इस बात का को ई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में लग गई।प्राप्त विवरण के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा महुअवां बुजुर्ग निवासी लगभग 34 वर्षीय द्वारिका मिश्रा उर्फ कन्हैया मिश्रा पुत्र इंद्रजीत मिश्रा ने बीते बुधवार 22 जनवरी की रात में अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए छत में लगे हुए पंखे में दुपट्टा को बांध कर फंदा लगा लटक कर आत्महत्या कर लिया।मृतक व्यक्ति अपने पीछे तीन नाबालिक बच्चों को क्रमशःबैश्नवी उम्र 08 वर्ष, एक और बच्ची उम्र लगभग 05 वर्ष देवांश उम्र 04 वर्ष के साथ ही साथ रोती बिलखती अपनी पत्नी प्रीति मिश्रा को छोड़ गए हैं ।फंदे से लटक कर एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर 23 जनवरी गुरुवार को सुबह पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी धनवीर सिंह व चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गए।




