भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने स्कूल चलो अभियान को लेकर बच्चों का किया उत्साहवर्धन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लॉक संसाधन केन्द्र के प्राथमिक विद्यालय नकथर में भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने पहुंचकर स्कूल बच्चों का उत्साह वर्धन किया साथ ही स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पप्पू यादव ने मुख्य अतिथि श्याम जायसवाल एवं अन्य अतिथियों का बैज़ लगाकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गीत और जनरल नॉलेज के सवाल जवाब से मुख्य अतिथि का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि जीवन के हर पहलू में शिक्षा का महत्व है। यह न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि एक व्यक्ति को बेहतर इंसान, बेहतर नागरिक और बेहतर समाज का सदस्य बनने में भी मदद करती है। शिक्षा, अज्ञानता को दूर करके, आत्मविश्वास जगाकर, और सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देकर, जीवन को बेहतर बनाती है।इस दौरान शिक्षक केशव प्रसाद यादव, बिंदु, प्रतिभा यादव, लक्ष्मीबाई सिंह, कविता उपाध्याय के साथ दुर्बल जायसवाल आदि मौजूद रहे।




