गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नवरात्रि के द्वितीया पर भाजपा कार्यालय में फलाहार कार्यक्रम

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मंगलवार को जिला परिषद स्थित भाजपा कार्यालय में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं फलाहार वितरित किया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवरात्रि का पर्व हमें नारी शक्ति के आदर और सम्मान की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से एक ओर आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, वहीं दूसरी ओर समाज में समरसता और सद्भाव भी बढ़ता है। पूर्व विधायक ने कहा कि सनातन धर्म की श्रेष्ठता और निरंतरता को बनाए रखने में भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन विरोधी तत्व समाज में भ्रम, कटुता और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने फलाहार आयोजन को सकारात्मक संदेश देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम राष्ट्र की एकता और शक्ति को मजबूत करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सनातन धर्म के अनुयायियों को अपनी शक्ति और संस्कार से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए, क्योंकि जब-जब सनातन मजबूत हुआ है, तब-तब राष्ट्र भी मजबूत हुआ है। इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर द्विवेदी, नीरजमणि त्रिपाठी, विनय पाठक, अवधेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, राजन अग्रहरि, अजय अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, पप्पू श्रीवास्तव, कमलेंद्र त्रिपाठी, डंपू पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, बब्बू पाठक, संतोष अग्रहरि, अभिषेक युवराज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!