किसानों को मिली यूरिया खाद, जब्त की गई खाद 21 दुकानों के जरिए वितरित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 के निर्देश पर डुमरियागंज में किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया गया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने तहसीलदार रवि कुमार और जिला कृषि अधिकारी के साथ रामानन्द तिवारी खाद भण्डार में सील की गई 2743 बोरी खाद का वितरण कराया। डुमरियागंज तहसील की 21 दुकानों से खाद का वितरण हुआ। इनमें 9 दुकानें जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से चिन्हित की गई थीं। खाद वितरण की प्रक्रिया पर लेखपाल, कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की नजर रही। प्रति दुकान 304-305 बोरी खाद का वितरण किया गया। वितरण में शामिल दुकानों में राकेश वर्मा गड़ावर, राजेश खाद भण्डार भनवापुर, बृजनन्दन महनुवा, त्रिपाठी खाद भण्डार बुढ़ऊ, राजेन्द्र प्रसाद मन्निजोत, ओम प्रकाश तिवारी महुआ, संजीव तिवारी महुवा, यदुनन्दन सरोथर और शिवाजी मिश्र भनवापुर शामिल हैं। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। इससे किसानों को यूरिया की किल्लत से राहत मिली है। कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी कड़ी निगरानी जारी रहेगी।




