थाना जोगिया उदयपुर व साइबर सेल नें किया कार्यशाला का आयोजन

जोगिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र मय टीम व साइबर थाना टीम जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना मे साइबर जागरुकता/डिजिटल वॉरियर सुरक्षा में विद्यार्थियों को जागरूकता करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे साइबर अपराध से बचने हेतु जागरुक किया गया। वहीं हेल्पलाइन नम्बर 1930 व साइबर क्राइम वेबसाइट ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद व अन्य साइबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान सिद्धार्थ शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डी0एन0 यादव, सहायक प्रोफेसर फार्मेसी रोशनी प्रभाकर, रजिस्ट्रार पंकज मिश्रा एवं काफी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अनूप कुमार मिश्र, उप निरीक्षक मुस्तकीम अंसारी, हेड कांस्टेबल दिलीप द्विवेदी, कांस्टेबल शिवम मौर्या, कांस्टेबल विशाल तिवारी, कांस्टेबल प्रदीप उपाध्याय, महिला कांस्टेबल सोनम यादव, महिला कांस्टेबल श्वेता यादव मौजूद रहीं।




