रोजगार सेवक की मृत्यु पर शोकसभा का आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर खास के 39 वर्षीय रोजगार सेवक स्व0 कुलदीप गिरि का सोमवार को अकस्मिक निधन हो गया। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही परीजनों, ग्रामवासियों सहित ग्राम प्रधानों में शोक की लहर दौड़ गयी। रोजगार सेवक की मृत्यु के उपरान्त बुधवार को विकास खण्ड परिसर में जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा एवं ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार दूबे की अगुवाई में ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों एवं विकास खण्ड कर्मियों द्वारा शोकसभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़़ जफर आलम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रभूषण त्रिपाठी, एपीओ, राकेश गौड़, अनिल, नितिन श्रीवास्तव, पियूष मिश्रा, पशुपति चौधरी, अजय भारतीया, राम सिंह, राम स्वरुप गुप्ता, कामेश्वर मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, संदीप सरोज, विक्रम यादव, सिकन्दर यादव, शिवलाल, अजय चौहान, शिवशंकर चौधरी, मनीष वर्मा, विजय कुमार दूबे, राजेन्द्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश, सुनील गुप्ता, विरेन्द्र यादव, राजाराम, अम्बिका प्रसाद, राजदेव, अमर सहाय, राकेश चौधरी, सुग्रीव यादव सहित तमाम ग्राम प्रधान व कर्मचारी मौजूद रहे।



