उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वाव पंव कमलापति त्रिपाठी का जयंती धूमधाम से मनाया

बलरामपुर। बलरामपुर कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश रेल मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे पं कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा की पं कमलापति त्रिपाठी छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में रुचि लेने लगे थे वह एक जुझारू पत्रकार लेखक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे उनकी कांग्रेस में निष्ठा ईमानदारी के कारण ही उन्हें पार्टी आला कमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश का न केवल मुख्यमंत्री बनाया बल्कि वह देश के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय रेल मंत्री भी बने और पूरे जीवन भर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते रहे पूरा देश उनकी कार्यों से ऋणी है इसी तरह पार्टी के महासचिव घनश्याम मिश्र ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी का जीवन बड़ा ही संघर्ष मय रहा अपनी मेहनत ईमानदारी देश प्रेम पार्टी के प्रतिनिष्ठा ने उन्हें देश के अति महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचा त्रिपाठी अंतिम क्षणों तक कांग्रेस पार्टी और देश की सेवा में समर्पित रहे इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जैसा ईमानदार और कर्मठ आदमी देश के कुछ चुनिंदा लोगों में ही हुए हैं जो अपनी ईमानदारी और पार्टी के निष्ठा के बाल पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के कार्य वाहक अध्यक्ष रहे इसी क्रम में उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी का देश के प्रति और पार्टी निष्ठा ईमानदारी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा उक्त अवसर पर पार्टी जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बृजेश चौहान अमिरिका प्रसाद घनश्याम वर्मा गुरबचन कोरी पृथ्वी नाथ गुजराती मोहम्मद जमील विश्वनाथ यादव नंदलाल वर्मा पूर्व प्रधान अनिल सिंह बठे शाहिद बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



