गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उ0प्र0 सेवा, सुशासन, शिक्षा एवं चिकित्सा तथा समग्र विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है: जगदम्बिका पाल

कठेला/सिद्धार्थनगर। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत संगठन के निर्देशानुसार शनिवार को कठेला मण्डल के कठेला बूथ पर सांसद जगदम्बिका पाल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रामजानकी मन्दिर के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए मन्दिर परिसर की साफ-सफाई की। तत्पश्चात उन्होंने कठेला, खखरा, बंदूवारी आदि गांवों में जनसम्पर्क कर 8 साल बेमिसाल के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए उपलब्धियों का पत्रक बांटा। वहीं घर-घर जनसम्पर्क कर जनमानस से संवाद भी किया। इस दौरान आयोजित जन संवाद जन चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र सरकार ने अंत्योदय की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास की अवधारणा का ध्येय लेकर देश में गरीब, किसान, महिला, युवा समेत सभी वर्गों के उत्थान को लेकर लगातार काम कर रही है, जिसका परिणाम है कि आज हर वर्ग का समेकित विकास हो रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सेवा, सुशासन, शिक्षा एवं चिकित्सा तथा समग्र विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु आज उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। वहीं अभियान में जन सम्पर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा श्याम गुप्ता, दल सिंगार दूबे, राम भजन पाठक, सुरेश्वरी सुखराम साहू मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, विनोद कुमार लाल बहुत अध्यक्ष एकता, शिवपाल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, दीपेन्द्र नाथ पाण्डेय, मंडल महामंत्री अनूप पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष गणेश निषाद, प्रधान प्रतिनिधि राम नरेश यादव, राम तीरथ प्रजापति, बाल गोविन्द निषाद, रमेश निषाद, पुरुषोत्तम जायसवाल, शिवचरण यादव, डॉक्टर साहब, राम लखन, पुजारी विश्वकर्मा, पदम नाथ चौबे, वूलन बाबा, मनोज कुमार, केसरी नन्द, अखण्ड पाल, प्रिन्स शर्मा, अमरेन्द्र प्रताप, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, नन्देश्वर मणि, कौशल किशोर आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!