पत्रकारपर हुआ जानलेवा हमला , पुलिस ने तीन हमलावरों को धर दबोचा , मामला किया गया दर्ज

बहराइच। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के बद्री पुरवा गांव में बीती रात स्थानीय रिपोर्टर प्रीतम सिंह ग्रामीण पत्रकार पर तीन हमलावरों ने जान लेवा हमला कर दिया । दबंगों द्वारा पीड़ित टीवी रिपोर्टर से गलत खबर चलवाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पत्रकार के मना करने के पर हमलावर पत्रकार के ऊपर हावी हो गए। समय करीब 10ः30 बजे रात को ग्राम बद्री पुरवा में तिलक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गया था पत्रकार तभी वहां अकेला पाकर दबंगों ने पत्रकार के ऊपर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके से धमकी देकर हमलावर फरार हो गए । हमलावर लाठी डंडों से गाड़ी में लैस होकर पत्रकार के पीछे थाने तक पहुंचे। थाना प्रभारी मदनलाल गौतम ने शल्लू सिंह ओंकार साहू सतगुरु साहू तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी से लाठी डंडे भी बरामद हुए हैं। चौथे स्तंभ पर लगातार दबाव व लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं । टीवी रिपोर्टर के ऊपर इस तरीके से हमले के बाद अब जिले के पत्रकारों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ’दबंगों पर कड़ी कार्रवाई न हुई तो पत्रकार आंदोलन पर भी उतर सकते हैं।




