गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पढ़ाई बाधित से नाराज जनजाति की छात्राओं ने किया पैदल मार्च

बलरामपुर। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज, विशुनपुर विश्राम में शिक्षको की कमी से हो रही पढ़ाई बाधित से नाराज अनुसूचित जनजाति की छात्राओं ने सोमवार को जिलाधिकारी बलरामपुर से शिकायत दर्ज कराने 60 किमी दूर जिला मुख्यालय के लिए पैदल कूच कर दिया,लगभग 50 की संख्या में छात्राओं ने सात किमी की दूरी तय किया था तभी उपजिलाधिकारी तुलसीपुर ने रास्ते में ही छात्राओं को समझाया कि जिलाधिकारी का निर्देश है आपकी समस्याओं का तत्काल समाधान अस्थाई रूप से कर दिया गया है,तब जाकर छात्राएं वापस विद्यालय गई, वही जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी का संज्ञान लेते हुए विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु अस्थायी एवं स्थायी दोनों स्तरों पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। तत्काल व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना अंतर्गत पचपेड़वा में अभ्युदय निशुल्क कोचिंग का संचालन किए जाने हेतु निदेशक समाज कल्याण से अनुमति प्राप्त हो गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!